logo

जमशेदपुर की जनता को शीघ्र मिलेगा पहला फ्लाईओवर, मंत्री बन्ना गुप्ता ने और क्या बताया

जमशेदपुर की जनता को शीघ्र मिलेगा पहला फ्लाईओवर, मंत्री बन्ना गुप्ता ने और क्या बताया

जमशेदपुर 
स्वास्थ्य एवं खाध आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट मानगो फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण खुशखबरी मिली है।  तकनीकी रूप से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए किया जा रहा पाईल टेस्ट सफल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो की जनता से किया वायदा अब पूरा होगा। अब पीलर निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा। दुर्गा पूजा तक का लक्ष्य है कि डिमना रोड स्थित ब्लूबेल्स स्कूल से शुरू होने वाला पाइल नंबर 30 से कार्य शुरू होगा। 29, 28 नंबर के बाद 13 नंबर वाला पाइल जो स्वर्णरेखा नदी के किनारे हैं वो पूरा हो जाये। 

6 सितम्बर के शुभ दिन को पूरे विधि विधान से कार्य का शुभारम्भ किया जायेगा। जिसमें मानगो की जनता को भी शामिल होने का आग्रह उन्होंने किया हैं। उन्होंने आगे बताया कि बहुत सारी बाधाएं आई लेकिन मानगो की जनता से किया गया वायदा हर संभव प्रयास कर पूरा किया। 18 माह के बाद मानगो और जमशेदपुर की जनता को जमशेदपुर में बनने वाले पहले फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। इसके बनने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी। सड़क दुर्घटना में भी रोक लगेगी। 


 

Tags - Jamshedpur first flyover Banana Gupta  Jharkhand News News Jharkhand